मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में करें सहयोग : एसडीओ

एसडीओ ने गोह प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर किया जनसंवाद

एसडीओ ने गोह प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर किया जनसंवाद दाउदनगर/गोह. दाउदनगर एसडीओ अमित राजन ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची से संबंधित दावा व आपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया के संदर्भ में गोह प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जन संवाद किया. एसडीओ ने कहा कि जिन मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र (हाउस टू हाउस सर्वे फॉर्म) अब तक पूर्ण नहीं किया गया है, उन्हें किसी प्रका��� की अनावश्यक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक अगस्त से एक सितंबर तक दावे व आपत्तियां दाखिल करने के लिए विशेष अवधि निर्धारित की गयी है. इस अवधि में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, अपात्र नाम विलोपित करने, प्रविष्टियों में संशोधन अथवा आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे सभी निर्वाचकों की सूची, जिनका नाम वर्ष 2025 की निर्वाचक सूची (प्रारूप प्रकाशन से पूर्व) में शामिल था, किंतु एक अगस्त को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, मतदान केन्द्रवार तैयार कर कारण सहित प्रदर्शित कर दी गई है. इस सूची में मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित अथवा दोहरी प्रविष्टि जैसे कारण स्पष्ट रूप से अंकित किए गए हैं, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुगम हो सके.उन्होंने आमजन से अपील किया कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्धारित अवधि में दावे एवं आपत्तियां अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं तथा निर्वाचक सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >