औरंगाबाद: कांग्रेस का सम्मान समारोह, नीट अभ्यर्थियों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

औरंगाबाद में कांग्रेस ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा और प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार को सम्मानित किया गया. इस दौरान पार्टी नेताओं ने नीट परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया.

Aurangabad News : औरंगाबद जिले के अंबा स्थित मां सतबहिनी मंदिर के समीप एक मैरेज हॉल में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से सम्मान समारोह सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया तथा विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर पार्टी नेताओं ने अपने विचार रखे.

नीट अभ्यर्थियों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की आवाज उठाती रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में अनियमितताओं से छात्र-युवा परेशान हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के बजाय सरकार आंदोलन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से होना चाहिए.

जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप

पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने कहा कि देश में शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दे लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनहित के सवालों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाती रहेगी और छात्र-युवाओं के भविष्य के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया.

संगठन विस्तार पर दिया जोर

कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा. कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय राम ने किया. इस दौरान जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र सिंह यादव, सूरज राय, अजय सिंह, रत्नाकर सिंह, छोटू पाठक, आशुतोष कुमार सिंह, रविंद्र राम, जीत वाहन राम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं ने मां सतबहिनी मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ambuj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >