दाउदनगर के सभी वार्डों में लगेंगी 3,000 से अधिक स्ट्रीट लाइट, 3.21 करोड़ की स्वीकृति

Aurangabad News : दाउदनगर नगर पर्षद ने शहर में 3,000 से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 3.21 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इससे शहर की गलियां अब जगमगा उठेंगी.

Aurangabad News : दाउदनगर नगर परिषद बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी की अध्यक्षता में नगर परिषद सभागार में आयोजित की गई. बैठक में शहर के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के साथ ही 15 और 25 जुलाई को आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों की भी पुष्टि की गई.

3 करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति

बैठक में दाउदनगर शहर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. नगर परिषद बोर्ड ने स्ट्रीट लाइट की खरीद और स्थापना के लिए 3 करोड़ 21 लाख 46 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की. इस योजना के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में 3,000 से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी है.

गलियों और मुख्य सड़कों पर बेहतर होगी रोशनी

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ऋषिकेश अवस्थी ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर किया जा सकेगा. इससे मुख्य सड़कों के साथ-साथ वार्डों की गलियों में भी रोशनी की सुविधा मजबूत होने की उम्मीद है. स्ट्रीट लाइट योजना के तहत अंधेरे वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां प्राथमिकता के आधार पर प्रकाश की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. इसे शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

योग भवन, सीसीटीवी और आवास योजना पर भी हुई चर्चा

बैठक में दाउदनगर शहर में योग भवन के निर्माण पर भी विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक निर्णय लिए गए. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), सैरात बंदोबस्ती, शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, होल्डिंग टैक्स सहित नगर परिषद से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई. बैठक में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

बड़ी संख्या में वार्ड पार्षद रहे मौजूद

बैठक का संचालन स्टैंडिंग कमेटी सदस्य जय गोविंद प्रसाद ने किया. मौके पर उप मुख्य पार्षद कमला देवी, स्टैंडिंग कमेटी सदस्य डॉ. केदारनाथ सिंह, वार्ड पार्षद बबीता देवी, सीमन कुमारी, एहसान अहमद, भूपेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ चिंटू मिश्रा, सोहैल अंसारी, राजू राम, गुंजा देवी, संजय प्रसाद, गुड़िया देवी, सोनी देवी, सुशीला देवी, संगीता देवी, मोतीलाल, बेबी देवी, दिनेश प्रसाद, रीमा देवी, सीमा देवी, राधा रमण पुरी, पुष्पा देवी और इंदु देवी सहित नगर परिषद के पदाधिकारी मौजूद थे.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >