औरंगाबाद के सलैया में बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, महापुरुषों की वेशभूषा में दिखे छात्र-छात्राएं

Aurangabad News : औरंगाबाद के सलैया गांव में स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में भव्य तिरंगा रैली निकाली. हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति का संदेश दिया गया.

Aurangabad News : हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को राजकीय मध्य विद्यालय सलैया, मदनपुर के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ भव्य तिरंगा रैली निकाली. रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता ने किया. हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ निकली रैली से पूरा सलैया गांव राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया.

भारत माता से लेकर भगत सिंह तक की वेशभूषा में नजर आये बच्चे

रैली की सबसे खास और आकर्षक बात बच्चों की वेशभूषा रही. छात्र-छात्राएं भारत माता, महात्मा गांधी, झांसी की रानी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों का रूप धारण कर रैली में शामिल हुए. इन रूपों में सजे बच्चों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का संदेश दिया.

गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी तिरंगा रैली

विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली पूरे सलैया गांव का भ्रमण करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी. इस दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाये. छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया. ग्रामीणों ने भी बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए रैली का स्वागत किया.

राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का माध्यम : प्रधानाध्यापक

प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बच्चों और समाज में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का माध्यम है. विद्यालय की ओर से ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है.

शिक्षक और ग्रामीणों ने निभायी सक्रिय भूमिका

रैली को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक धनंजय कुमार राज, सत्यानंद, ठाकुर अमरेश प्रसाद, शशिकांत कुमार तथा शिक्षिकाएं प्रतिभा कुमारी, रेखा कुमारी और कृति कुमारी सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही. कार्यक्रम में रामेश्वर भुइयां, बलिंद्र रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे. बच्चों की आकर्षक वेशभूषा, हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >