औरंगाबाद में शांति और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ चेहल्लुम, ताजिया पहलाम के साथ पर्व का हुआ समापन

Aurangabad News : औरंगाबाद में चेहल्लुम का पर्व शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की गई.

Aurangabad News : जिले में चेहल्लुम का पर्व बुधवार की मध्यरात्रि तक पूरी शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न हो गया. मंगलवार की देर रात से बुधवार तड़के करीब एक बजे तक शहर के कर्बला में ताजिया जुलूस का पहलाम शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया. इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के ताजिए निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचे. यहां दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता की मिसाल पेश की. पर्व के शांतिपूर्ण समापन पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली.

Also Read : मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर औरंगाबाद में 300 से ज्यादा सफाईकर्मी बैठे हड़ताल पर, नगर परिषद-कार्य एजेंसी पर लगा शोषण का आरोप

संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

चेहल्लुम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी. कर्बला सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. सदर एसडीओ गौरव कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा, सर्किल इंस्पेक्टर फहीम आजाद खान, सदर अंचल अधिकारी अनुज कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान पूरी रात जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे.

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी निभाई अहम भूमिका

पैगाम-ए-इंसानियत के जिलाध्यक्ष मो. शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शहर का भ्रमण कर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सक्रिय सहयोग किया. संगठन के सदस्यों ने ईदगाह के समीप स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी निगरानी रखी. इस दौरान वार्ड पार्षद सिकंदर हयात, मुमताज अहमद जुगनू, उप मुख्य पार्षद मो. एहसान अब्दुल्ला राजा, टीका खान, औरंगजेब खान, मो. खुर्शीद आलम, अधिवक्ता मेराजुद्दीन सहित कई लोग मौजूद रहे.

Also Read : EO विमल कुमार हत्याकांड: ‘टॉयलेट नहीं जाने दिया, गाली दी, गुस्से में कर दी हत्या’, ड्राइवर ने बतायी पूरी कहानी

चेहल्लुम पर लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

चेहल्लुम के अवसर पर शहर के पठान टोली इमामबाड़ा चौक के समीप डॉ. एके अस्पताल के निदेशक एवं सर्जन डॉ. अभिषेक कुमार सिंह द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मस्तिष्क, रीढ़, पेट, छाती, मधुमेह और उच्च रक्तचाप सहित विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया. बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया.

सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अभिषेक सिंह हुए सम्मानित

सामाजिक सेवा और मरीजों के प्रति समर्पण को देखते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने डॉ. अभिषेक कुमार सिंह को पगड़ी, शॉल, अंगवस्त्र, बुके और गुलाब का फूल भेंटकर सम्मानित किया. इस अवसर पर डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि मरीजों की सेवा ही उनका सबसे बड़ा धर्म है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों के लिए इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे.

Also Read : औरंगाबाद के मदनपुर में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई ईको, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj singham

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >