चालक पर गिरगिट ने लगायी छलांग, ऑटो पलटा, चार लोग घायल

औरंगाबाद न्यूज : लखया बैजल गांव के समीप अनियंत्रित हो गया ऑटो

औरंगाबाद न्यूज : लखया बैजल गांव के समीप अनियंत्रित हो गया ऑटो

औरंगाबाद ग्रामीण़

अंबा थाना क्षेत्र के लखया बैजल गांव के समीप चलते ऑटो में चालक के शरीर पर गिरगिट ने छलांग लगा दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गये. घायलों में कुटुंबा थाना क्षेत्र के बेलाईं गांव निवासी संजय भुइयां की पत्नी मनीता देवी, रामजी भुइयां की पत्नी दुलारी देवी, गुड्डू भुइयां व लक्ष्मण भुइयां शामिल हैं. रविवार की दोपहर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों के परिजनों ने बताया कि घर के ही एक युवक की शादी होनी थी. सभी लोग ऑटो पर सवार होकर अंबा थाना क्षेत्र के सतबहिनी मंदि��� लड़की देखने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान लखया बैजल गांव के समीप चलते ऑटो में अचानक चालक के ऊपर गिरगिट ने छलांग लगा दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया. इधर, घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >