शब-ए-बारात पर अकीदत और भाईचारे का दिखा अनोखा नजारा

पठान टोली मस्जिद कमेटी ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों को किया सम्मानित

पठान टोली मस्जिद कमेटी ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों को किया सम्मानित प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण. शब-ए-बारात पर शहर के पठान टोली में मंगलवार की रात पठान टोली मस्जिद कमेटी की ओर से सदर अस्पताल में पदस्थापित दो चिकित्सकों को बेहतर कार्य एवं जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में प्रसिद्ध सर्जन डॉ अभिषेक कुमार सिंह व डॉ सुभाष सिंह शामिल हैं. इस दौरान उपस्थित मो राशिद खान, मो हसीब, टिक्का खान, शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान, सिकंदर हयात, मो वजीर आलम, मो नइमुद्दीन एवं अब्दुल्ला राजा ने बताया कि दोनों चिकित्सक सदर अस्पताल में कार्यरत हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ करते हैं. आम जनता को बेहतर चिकित्सीय सेवा प्रदान करने में उनके योगदान को देख मस्जिद कमेटी की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया. अकीदत के साथ मनायी शब-ए-बारात शहर में शब-ए-बारात का पर्व पूरी अकीदत के साथ मनाया गया. इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने रात भर अपने घरों और मस्जिदों में कुरान की तिलावत और नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की. बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान भी पहुंचे, जहां अपने पूर्वजों के लिए फातिहा पढ़ी. महिलाओं ने भी रातभर इबादत में समय बिताया, जबकि बच्चों ने घरों में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया. मौके पर जुली खानम, जमजम खानम, सना अलीन खानम और अरीब अली खान ने बताया कि हदीसों में इस रात की विशेष महत्ता बतायी गयी है. उन्होंने कहा कि इस रात में इबादत करने से वर्षों की नेकी का सवाब मिलता है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस रही मुस्तैद पर्व को लेकर कब्रिस्तानों व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार व नगर अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर फहीम आजाद खान स्वयं पूरी रात निगरानी करते रहे. इस दौरान पठान टोली मस्जिद के इमाम गुलाम रसूल, मो सलीम अख्तर, मौजिम, मो अब्दुल्ला, अरीब खान व सना अलीन सहित अन्य लोगों ने इबादत की. शब-ए-बरात के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने रोजा भी रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >