Aurangabad News : बीआरबीसीएल नवीनगर में सोमवार, 10 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एजे राजकुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुई. राष्ट्रगीत के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत नजर आया.
कर्मचारियों को उपलब्ध कराया गया राष्ट्रीय ध्वज
अभियान के तहत बीआरबीसीएल के सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराया गया. कर्मचारियों से अपील की गयी कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ घरों और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराएं या प्रदर्शित करें. इसके माध्यम से देश के प्रति सम्मान, गौरव और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया. इस पहल का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करना है.
Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..
17 अगस्त तक चलेगा अभियान
बीआरबीसीएल प्रबंधन ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का आयोजन 17 अगस्त तक किया जाएगा. इस दौरान कर्मचारियों और उनके परिवारों को अभियान से जोड़ते हुए तिरंगे के साथ राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों और कार्यस्थलों पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया. बीआरबीसीएल परिसर में आयोजित कार्यक्रम से कर्मचारियों में उत्साह और देशभक्ति की भावना का संचार हुआ. अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है.
Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..
