Aurangabad News : औरंगाबाद. जम्होर स्थित दुर्गा क्लब में भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक मनोज परमार ने की. इसमें संगठन को मजबूत करने के साथ जिले के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया.
पंचायत और प्रखंड स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक में संगठन को पंचायत और प्रखंड स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान प्रत्येक प्रखंड में वाणिज्य प्रकोष्ठ की समिति गठित करने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जा सके. पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल की जाएगी.
Also Read : ईद मिलादुन्नबी पर रफीगंज में निकला भव्य जुलूस, हजारों लोगों ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश
व्यापारियों तक पहुंचाई जाएंगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी समाज अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. व्यापारियों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना संगठन की प्राथमिकता होगी. इसके लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया.
Also Read : औरंगाबाद में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर होगा तीन दिवसीय जिला खेल महोत्सव, तैयारियों की अंतिम समीक्षा
प्रखंड स्तर पर बैठकों का होगा आयोजन
बैठक में सदस्यों से संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने और व्यापारियों के बीच संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया गया. साथ ही आगामी दिनों में प्रखंड स्तर पर बैठकें आयोजित कर नई समितियों के गठन और व्यापारियों की समस्याओं को सूचीबद्ध करने पर सहमति बनी.
बैठक में कई पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी, महामंत्री टैगोर, जिला प्रभारी आयुष राज सिंह, पूर्व मुखिया सुरेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष नवनीत कुमार, सत्य नारायण गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह सहित वाणिज्य प्रकोष्ठ के सदस्य मौजूद रहे.
Also Read : औरंगाबाद में झारखंड से कार में शराब लेकर आ रहे दो धंधेबाज गिरफ्तार, 280 लीटर शराब जब्त
