Aurangabad News : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने किया. इस दौरान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा तैयार की गई.
बूथ स्तर तक पहुंचाई जाएंगी प्रधानमंत्री की उपलब्धियां
कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों को जिले से लेकर प्रखंड, मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचा है.
सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल बेमिसाल रहा है. उनके नेतृत्व में देश में सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं. इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही सेवा कार्यों को भी बढ़ावा देने की जरूरत है.
Also Read : रजौली के एसडीपीओ गुलशन कुमार को भावभीनी विदाई, रेल डीएसपी के पद पर गया हुआ तबादला
युवा, छात्र और महिलाओं को अभियान से जोड़ने का आह्वान
विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा का यह महत्वपूर्ण पड़ाव है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया. साथ ही युवा, छात्र, महिलाओं और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों से जोड़ने पर जोर दिया.
विभिन्न कार्यक्रमों के लिए 13 टोलियों का गठन
कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए 13 टोलियों का गठन किया गया. कार्यकर्ताओं को अभियान के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई.
Also Read : हिसुआ गोलीकांड: अब अपराधियों की खैर नहीं, एसपी के नेतृत्व में एसआइटी ने शुरू की मामले की जांच
कार्यशाला में सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनानाथ विश्वकर्मा, जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान, जिला मंत्री सुनील शर्मा, कार्यालय मंत्री विकेश सिंह, जिला प्रवक्ता जितेंद्र गुप्ता, जीतू तिवारी, रामेश्वर बैठा, मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, राजीव विद्यार्थी, मनोज सिंह, पारस सिंह, सुजीत गुप्ता, नीलम सिंह, मनीष सिंह, बबलू सिंह और राजेंद्र गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Also Read : पीयूष हत्याकांड को लेकर राजद ने जताया आक्रोश, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग
