Bihar News: औरंगाबाद के बारूण में इ-वेस्ट रिसाइकल प्लांट बन कर तैयार, जून महीने में होगा चालू

Patna News: औरंगाबाद के बारूण में इ-वेस्ट रिसाइकल प्लांट बन कर तैयार हो गया है. जून से चालू हो जाएगा. इस नये रिसाइकलर प्लांट में रोजाना 2.05 टन इ-वेस्ट का निष्पादन किया जायेगा.

Bihar News: प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में इ-वेस्ट रिसाइकल के लिए बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से नये-नये प्लांट को स्थापित किया जा रहा है. इस क्रम में हाल ही में समस्तीपुर के खरसाम गांव में नया इ-वेस्ट प्लांट तैयार किया गया है, जिसमें इ-वेस्ट रिसाइकल का काम शुरू कर दिया गया है. वहीं, औरंगाबाद के बारूण में भी तीन करोड़ की लागत से नया इ-वेस्ट रिसाइकल प्लांट बन कर तैयार हो गया है, जिसे जल्द ही चालू किया जायेगा.

उपभोक्ता आसानी से कर सकेंगे इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप का निष्पादन

प्रदूषण बोर्ड के इ-वेस्ट विशेषज्ञ अंजनी कुमार सिन्हा ने बताया कि औरंगाबाद के बारूण में बने इस रिसाइकलर प्लांट का नाम यूएसएच इंडिया रिसाइकलर प्राइवेट लिमिटेड रखा गया है, जिसमें बल्क व खुदरा इ-वेस्ट उपभोक्ता आसानी से इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप का निष्पादन कर सकेंगे. बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार इस इ-वेस्ट रिसाइकलर को संभवत जून महीने में चालू कर दिया जायेगा.

रोजाना 2.05 एमटी इ-वेस्ट का होगा निष्पादन

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इ-वेस्ट विशेषज्ञ अंजनी कुमार सिन्हा ने बताया कि बारूण में बने इस नये रिसाइकलर प्लांट में रोजाना 2.05 टन इ-वेस्ट का निष्पादन किया जायेगा, जो प्रदेश के अन्य इ-वेस्ट प्लांट से काफी अधिक है. वहीं, इस प्लांट से बल्क कंज्यूमर कबाड़ी में माल खरीद भी सकेंगे. फिलहाल इस रिसाइकलर प्लांट को प्रदूषण बोर्ड से कसर्न टू इस्टैब्लिश्ट सीटीइ व सीटीओ सर्टिफिकेट भी प्राप्त हो चुका है. साथ ही हर दुकान को अलग-अलग रेट पर 300 रुपये प्रति किलो व हर महीने 80 रुपये प्रति किलो के रेट से दिया जायेगा.

Also Read: Bird Flu: जमुई में पक्षियों की मौत से सहमे लोग, जहानाबाद में कौओं की मौत से मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >