बिहार पुलिस को बड़ी सफलता, 820 कारतूस के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

Bihar News: औरंगाबाद पुलिस ने जम्होर थाना क्षेत्र के अनुग्रह नारायण स्टेशन के समीप अंतरराज्यीय गिरोह के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 820 कारतूस बरामद हुए है. हालांकि, पांच तस्करों में तीन किसी तरह भागने में सफल हो गये.

Bihar News: औरंगाबाद पुलिस ने जम्होर थाना क्षेत्र के अनुग्रह नारायण स्टेशन के समीप अंतरराज्यीय गिरोह के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 820 कारतूस बरामद हुए है. हालांकि, पांच तस्करों में तीन किसी तरह भागने में सफल हो गये. बरामदगी व गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने साझा की है.

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशन परिसर के समीप कुछ लोग अवैध हथियार व कारतूस की सप्लाई करने वाले है या लेकर कहीं जा रहे है. सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल के निर्देश पर औरंगाबाद पुलिस व एसटीएफ पटना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अपराधियों के पास मिले ये हथियार और कारतूस

उनके पास से तीन बैग बरामद हुए, जिसमें 12 बोर का 260, 3.2 एमएम का 500 और 3.15 बोर का 60 कारतूस यानी 820 कारतूस के अलावा गन हाउस का फर्जी मुहर, रसीद व 7350 रुपया नकद बरामद हुआ. हालांकि, इस दौरान तीन अन्य तस्कर भागने में सफल रहे, लेकिन उनकी पहचान कर ली गयी है. पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि वे लोग अपराधियों को हथियार एवं कारतूस की सप्लाई करते थे.

Also Read: हफ्ते भर में दो बार दिखा तेंदुआ, खौफ में जी रहे एयरफोर्स कर्मी, वन विभाग का सर्च अभियान जारी

भागे हुए तीन तस्कर सहित नौ लोग के खिलाफ मामला दर्ज

पूछताछ के दौरान तीन खरीदारों और एक दुकानदार के नाम का भी खुलासा किया है. इस मामले में जम्होर थाने में कांड संख्या 205/24 दर्ज की गयी, जिसमें गिरफ्तार तस्कर ओबरा थाना क्षेत्र के चेचाढ़ी गांव निवासी इंद्रदेव सिंह के पुत्र उत्तम कुमार और गोड़तारा गांव निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र शालिक कुमार को आरोपित बनाया गया है. इनके अलावा तीन खरीदारी, एक दुकानदार एवं भागे हुए तीन तस्कर सहित नौ लोग आरोपित बने है.

पुलिस ने क्या कहा?

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों ने पूछताछ के दौरान कहा कि वे आठ से दस हथियारों की बिक्री भी कर चुके है. प्रयागराज के एक गन हाउस से हथियार खरीदते थे. इनका संबंध अंतरराज्यीय गिरोह से था. वैसे उत्तम कुमार के खिलाफ ओबरा थाने में दो मामले दर्ज है. सालिक कुमार के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है. प्रेसवार्ता में जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद भी मौजूद थे.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >