औरंगाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 28 गिरफ्तार

शराब, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास व पुलिस पर हमले के मामलों में कार्रवाई

शराब, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास व पुलिस पर हमले के मामलों में कार्रवाई औरंगाबाद ग्रामीण. जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में 28 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है, जिनमें आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला, मध्यनिषेध कानून सहित अन्य गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं. इस दौरान भारी मात्रा में शराब की जब्ती, वारंट व कुर्की का निबटारा तथा वाहनों की सघन जांच भी की गयी. पुलिस कार्यालय द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार शुक्रवार को जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 18 अभियुक्तों को जेल भेजा गया. अभियान के दौरान पुलिस पर हमला के एक मामले में तथा आर्म्स एक्ट के तहत भी एक-एक गिरफ्तारी की गई है. वहीं हत्या के प्रयास के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मध्यनिषेध कानून के अंतर्गत पांच लोगों को पकड़ा गया है. पुलिस की इस कार्रवाई में देशी शराब 30 लीटर और विदेशी शराब आठ लीटर जब्त की गयी. इसके अलावा 31 वारंटों का निबटारा किया गया तथा एक कुर्की की कार्रवाई भी की गयी. जिले में चलाये गये वाहन जांच अभियान के दौरान 1445 वाहनों की जांच की गयी, जिससे एक लाख 49 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. इस दौरान एक बाइक भी जब्त की गयी. रफीगंज थाना कांड संख्या 40/26 के तहत रंजन कुमार को 30 लीटर देशी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं, अंबा थाना कांड संख्या 16/26 में अभियुक्त सचिन कुमार को आठ लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. हसपुरा थाना कांड संख्या 73/25 के तहत पुलिस पर हमला करने के मामले में अभियुक्त रंजीर कुमार उर्फ रंजीर पासवान को गिरफ्तार किया गया है. आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है. देव थाना कांड संख्या 36/26 के तहत आर्म्स एक्ट में अभियुक्त संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है. आरोपित देव थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है. एसपी अंबरीश राहुल ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >