दाउदनगर अनुमंडल में पुलिस-पब्लिक का बेहतर समन्वय : ऋषिराज

अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित रामसिद्ध होटल में स्थानांतरित एसडीपीओ कुमार ऋषिराज का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

दाउदनगर. अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित रामसिद्ध होटल में स्थानांतरित एसडीपीओ कुमार ऋषिराज का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने की व संचालन राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज ने किया. सम्मानित करने वालों में व्यावसायिक संघ के दाउदनगर के अध्यक्ष रमेश भारती, सचिन बलराम प्रसाद, मीडिया प्रभारी रवि पांडेर, डॉ राजेंद्र प्रसाद सर्राफ, मनोज केसरी, रंगेश कुमार, सुरेंद्र कुमार उर्फ उमा बाबू, अरवल के सहायक सिविल सर्जन डॉ महेंद्र शर्मा, विवेकानंद मिशन स्कूल के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता विकास कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता हाफिज खुर्शीद आलम आदि शामिल थे. वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे मृदुल और सौम्य में स्वभाव के पदाधिकारी हैं. अपने कार्यकाल में इन्होंने अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया है. एसडीओ अमित राजन ने कहा कि कुमार ऋषिराज हसमुख और सौम्य स्वभाव के धनी है. इनके साथ बहुत कम दिन काम करने का अवसर मिला. औरंगाबाद मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार उनकी कार्य कुशलता की प्रशंसा की. जेल अधीक्षक रमेश प्रसाद औरंगाबाद टाउन सर्किल इंस्पेक्टर फहीम आजाद खान, सब इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव समेत अन्य वक्ताओं ने भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा की. स्थानांतरित एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने कहा कि ट्रेनिंग के बाद उनकी पोस्टिंग मुख्यालय में हुई और उसके बाद पहली पोस्टिंग दाउदनगर में हुई. यहां बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला है. यहां के लोग बहुत सहयोगी हैं. प्रशासन और पुलिस का काम जनता के सहयोग से ही चलता है. विधि व्यवस्था संधारण में आम जनता का भरपूर सहयोग मिलते रहा. पुलिस-पब्लिक समन्वय दाउदनगर अनुमंडल में बहुत बेहतर तरीके से देखने को मिला. उनके जीवन का एक अच्छा समय यहां बीता. सभी पुलिस पदाधिकारियों का सकारात्मक सहयोग मिला है. काफी कुछ सीखने को मिला है. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, हसपुरा पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार, बीडीओ मो जफर इमाम, सीओ शैलेंद्र कुमार यादव के अलावे दाउदनगर, ओबरा, गोह, हसपुरा, खुदवां, बंदेया सहित अन्य थानों के थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी तथा समाजसेवी मुन्ना कुमार, खुर्शीद आलम, भीम पांडेय, युनिटी के सचिव रविकांत, शिक्षक अंबुज कुमार, रवींद्रनाथ टैगोर, डॉ विमलेन्दु कुमार, वार्ड पार्षद डॉ केदारनाथ सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा केसरी, धीरज गुप्ता, आलोक टंडन, नीरज पांडेय, शैलेश कुमार आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >