आज का कार्यक्रम व दर्शन : देव सूर्य मंदिर में आज प्रातःकालीन आरती

औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में आज सुबह 5:30 बजे प्रातःकालीन आरती होगी. शहर में ट्रैफिक जाम और बिजली कटौती की भी जानकारी दी गई है.

Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) औरंगाबाद के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में गुरुवार की प्रातःकालीन आरती श्रद्धा और भक्ति के माहौल में होगी. शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी निर्धारित समय पर आरती होगी. वहीं शाम छह बजे संकट मोचन मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी.

आरती का समय

देव सूर्य मंदिर : सुबह 5:30 बजे

मां सतबहिनी मंदिर : सुबह 6:00 बजे

गणेश मंदिर : सुबह 7:00 बजे

मां दुर्गा मंदिर : सुबह 7:00 बजे

जाम अलर्ट : इन स्थानों पर बढ़ सकता है ट्रैफिक दबाव

सुबह सब्जी मंडी और शाम को ओवरब्रिज के पास सतर्क रहें

औरंगाबाद शहर में गुरुवार को कुछ प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. धरनीधर मोड़ और पुरानी सब्जी मंडी के आसपास सुबह यातायात का दबाव अधिक रहने की संभावना है. वहीं शाम के समय ओवरब्रिज के पास कार्यालयों की छुट्टी और बाजार की भीड़ के कारण ट्रैफिक धीमा रह सकता है.

संभावित जाम का समय

सुबह 9:00 बजे : धरनीधर मोड़ और पुरानी सब्जी मंडी

शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक : ओवरब्रिज के पास

बिजली कटौती : मेंटेनेंस कार्य के कारण कुछ क्षेत्रों में बाधित रहेगी आपूर्ति

औरंगाबाद के कुछ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है.

महत्वपूर्ण नंबर

जिलाधिकारी : 9473191261

पुलिस अधीक्षक : 9031826305

फायर ब्रिगेड : 7485805920, 101

सिविल सर्जन : 9470003062


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >