Aurangabad News : पूर्णिमा व रविवार एक साथ होने से देव सूर्य मंदिर में जुटेंगे श्रद्धालु

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में रविवार की प्रातः कालीन आर

Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में रविवार की प्रातः कालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी. इसका समय सुबह आरती 5:30 बजे है. मलमास में रविवार को पूर्णिमा तिथि होने से भगवान भास्कर के दर्शन के लिए काफी संख्या में भक्त देव में पहुंचेंगे. इसको लेकर मंदिर प्रबंधन कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है. इसके बाद अंबा में मां सतबहिनी मंदिर में सुबह छह बजे, औरंगाबाद शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में आरती का समय सुबह सात बजे है और शहर के ही प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में भी आरती का समय सुबह सात बजे है़
शहर में आज जाम
औरंगाबाद शहर में आज कुछ प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. खासकर धरनीधर मोड़ व पुरानी सब्जी मंडी पर यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक स्लो रहने के संकेत हैं. शाम पांच बजे से छह बजे के बीच ऑफिस आवागमन और बाजार की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन सकती है. सुबह नौ बजे के करीब धरनीधर मोड़ व सब्जी मंडी की तरफ जाने के दौरान जाम लगने की आशंका है़ इसी तरह शाम पांच से छह बजे तक ओवरब्रिज के पास जाम लगने की संभावना अधिक है़ इस दौरान अधिक जरूरी काम नहीं हो तो उस रूट में यात्रा करने से बचे़
जिले में अन्य आयोजन
औरंगाबाद में दिन की शुरुआत पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगी, जहां जवानों को दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. सुबह नौ बजे पुलिस केंद्र में 412 जवानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. दोपहर एक बजे से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी बैठक करेंगी और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगी. शाम छह बजे शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकार भजन संध्या अपनी प्रस्तुति देंगे़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >