औरंगाबाद में बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत चरण बाजार में रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार यात्री बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 21 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान करहरी गांव निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने वाहनों को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

नवीनगर से सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट
Aurangabad Road Accident:
माली थाना क्षेत्र के चरण बाजार में रविवार की शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान माली थाना क्षेत्र के ही करहरी गांव निवासी सुदामा यादव के 21 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में की गई है.

यात्री बस और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत, मौके पर तोड़ा दम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की शाम विपिन कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर चरण बाजार के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस और उसकी बाइक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

वाहन छोड़कर चालक फरार, पुलिस ने बस और बाइक को किया जब्त

हृदयविदारक हादसे की सूचना मिलते ही माली थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. दुर्घटना के बाद आरोपी बस चालक पकड़े जाने के डर से वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त बस और बाइक दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना परिसर में लाकर रख दिया गया है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, चालक तलाश में पुलिस

माली के एसएचओ दीपक कुमार राय ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की दुखद मौत हुई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि फरार बस चालक की पहचान करने और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read: औरंगाबाद में तेज रफ्तार ऑटो पेड़ से टकराया, 6 घायल, 3 की हालत गंभीर; कटर मशीन से काटकर निकाले गए यात्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >