औरंगाबाद जिले में पुलिस का फ्लैग मार्च, मोहर्रम को लेकर शांति और सौहार्द का दिया संदेश

Aurangabad Police Flag March: मोहर्रम को लेकर औरंगाबाद जिले में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी.

Aurangabad Police Flag March: (सुजीत कुमार सिंह) मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से औरंगाबाद जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. 26 जून को होने वाले मोहर्रम को लेकर जिले के औरंगाबाद, नवीनगर, दाउदनगर, गोह, हसपुरा, ओबरा सहित विभिन्न प्रखंडों में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को अमन-चैन और भाईचारे का संदेश दिया. इस दौरान संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है.

नवीनगर में प्रमुख इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च

नवीनगर में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस बल ने बस स्टैंड, न्यू एरिया, मंगल बाजार, शनिचर बाजार, परसिया, जनकपुर पोखरा समेत कई प्रमुख स्थानों पर फ्लैग मार्च किया. पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने अथवा सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

औरंगाबाद मुख्यालय सहित जिले के अन्य प्रखंडों में भी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले सभी जुलूसों एवं धार्मिक आयोजनों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है तथा लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है.

भाईचारा बनाए रखने की अपील

पुलिस प्रशासन ने सभी धर्मों एवं समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है. फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. जिले के अन्य प्रखंडों में भी सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.

इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >