2.51 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची पेंशन राशि, जिले में 28.74 करोड़ रुपये का हुआ अंतरण

Aurangabad News : औरंगाबाद में मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत 2.51 लाख लाभुकों के खाते में 28.74 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई. जानें पूरी जानकारी.

Aurangabad News : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में सोमवार को पेंशन की राशि अंतरित की गयी. मुख्यमंत्री द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से राज्यभर के पेंशनधारियों के बैंक खातों में प्रति लाभुक 1,100 रुपये की पेंशन राशि भेजी गयी. इसका सीधा लाभ औरंगाबाद जिले के 2,51,805 पेंशनधारियों को मिला. जिले के लाभुकों के खातों में कुल 28 करोड़ 74 लाख 67 हजार 600 रुपये की राशि अंतरित की गयी.

योजना भवन में हुआ राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण औरंगाबाद के योजना भवन में किया गया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के साथ अपर समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान अधिकारियों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभुकों को मिलने वाली सहायता और डीबीटी व्यवस्था की जानकारी साझा की.

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1.54 लाख लाभुकों को मिला लाभ

जिले में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,54,694 लाभुकों के खातों में 17 करोड़ 90 लाख 37 हजार 400 रुपये की राशि अंतरित की गयी. वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 42,551 लाभुकों के खातों में 4 करोड़ 70 लाख 21 हजार 100 रुपये भेजे गये.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..

विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों के खातों में भी पहुंची राशि

लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 24,096 लाभुकों को 2 करोड़ 70 लाख 53 हजार 500 रुपये की राशि मिली. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 6,184 लाभुकों के खातों में 71 लाख 69 हजार 100 रुपये अंतरित किये गये. इसी तरह बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना के 22,924 लाभुकों को 2 करोड़ 57 लाख 13 हजार 900 रुपये तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना के 1,356 लाभुकों के खातों में 14 लाख 91 हजार 600 रुपये की राशि भेजी गयी.

डीबीटी से पारदर्शिता और समय पर भुगतान

इस दौरान जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को समयबद्ध आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. डीबीटी के माध्यम से पेंशन की राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में पहुंचने से व्यवस्था में पारदर्शिता आयी है. इससे लाभुकों को बिना किसी परेशानी के समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है.

जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा

जिले के हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए पेंशन की यह राशि रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है. सरकार की इस पहल से सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आने वाले लाभुकों को आर्थिक मजबूती मिलने के साथ उनके जीवन में भरोसे और सम्मान की भावना भी मजबूत हो रही है.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >