Aurangabad News: ई-रिक्शा कुएं में गिरने से दो बच्चों की मौत, मुंडन के लिए जा रहा था परिवार

Aurangabad News: छठ पर्व के दिन बिहार के औरंगाबाद में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। सड़क पर अंधेरा होने की वजह से ई-रिक्शा कुएं में गिरा, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ है।

Aurangabad News: छठ महापर्व के दिन बिहार के औरंगाबाद में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रिक्शे में सवार सभी लोग अपने गांव में संध्या अर्घ्य देने के बाद बच्चे का मुंडन कराने सूर्य नगरी देव जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, रास्ते में अंधेरा होने की वजह से ड्राइवर को साफ नहीं दिखा और फिर गाड़ी कुएं में जा गिरी। प्रशासन की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को कुएं से बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। 

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के अनुसार, हादसा देव के इगुनिया टांड़ में हुआ। वहीं ई-रिक्शा में सवार सभी लोग बरहेता गांव के निवासी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुएं की गहराई 15 फीट बताई जा रही है, जिसमें पानी भरा था। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर आपदा प्रबंधन की टीम बुलाई गई। इसके बाद कुएं से घायलों का रेस्क्यू किया गया। मृतकों की पहचान सविता कुमारी और दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। वे गेरुआ थाना के पैदापुर गांव के रहने वाले थे। छठ पूजा मनाने वे अपने नानी घर औरंगाबाद के बरहेता गांव आए थे। हादसे में घालय अन्य लोगों का इलाज औरंगाबाद के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। दो लोगों की स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हे रेफर कर दिया गया।  

परिजनों ने की मुआवजे की मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से अंधेरे में कुआं नहीं दिखता है और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। अगर सड़क पर लाइट होती तो कुआं नजर आता। बता दें, परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >