आज का कार्यक्रम व दर्शन : देव सूर्य मंदिर में प्रातः आरती, शाम को भजन संध्या

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में शनिवार को प्रातःकालीन आरती सुबह 5:30

Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में शनिवार को प्रातःकालीन आरती सुबह 5:30 बजे होगी. इसके बाद अंबा स्थित मां सतबहिनी मंदिर में सुबह 6:00 बजे आरती होगी. वहीं, औरंगाबाद शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर तथा मां दुर्गा मंदिर में सुबह 7:00 बजे आरती आयोजित की जायेगी.

मुख्य कार्यक्रम

औरंगाबाद में शनिवार को जिलाधिकारी की बैठक आयोजित होगी. वहीं शाम 6:00 बजे शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जायेगी.

आज इन स्थानों पर लग सकता है जाम

औरंगाबाद शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर शनिवार को निर्धारित समय के दौरान यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है. सुबह करीब 9:00 बजे धरनीधर मोड़ और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में जाम लग सकता है. वहीं शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे के बीच ओवरब्रिज के समीप कार्यालयों की छुट्टी और बाजार में भीड़ बढ़ने के कारण ट्रैफिक धीमा रहने की संभावना है. लोगों से अपील की गई है कि यदि अत्यधिक जरूरी कार्य न हो तो इन समयों में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें.

बिजली कटौती

शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे शहरी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.

महत्वपूर्ण संपर्क नंबर

जिलाधिकारी : 9473191261

पुलिस अधीक्षक : 9031826305

फायर ब्रिगेड : 7485805920, 101

सिविल सर्जन : 9470003062

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >