आज का जिले का मौसम : औरंगाबाद में आज पारा 36 डिग्री रहने की संभावना, लू का अलर्ट

Aurangabad News :औरंगाबाद जिले में शनिवार (4 जुलाई 2026) को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा.

Aurangabad News : (सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले में शनिवार (4 जुलाई 2026) को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा. दिन में लू चलने की संभावना है. जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है. इससे लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ सकता है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि दिन में तेज धूप रहेगी और दोपहर के समय लू चलने की संभावना है. उन्होंने लोगों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचने तथा लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि आर्द्रता का स्तर अधिक रहने के कारण उमस भी लोगों को परेशान करेगी.

मौसम का पूर्वानुमान

अधिकतम तापमान : 36 डिग्री सेंटीग्रेट

न्यूनतम तापमान : 27 डिग्री सेंटीग्रेट

मौसम : दोपहर में लू चलने की संभावना

हवा की रफ्तार : 15 किमी प्रति घंटा

आर्द्रता : 64 से 79 प्रतिशत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >