आज का जिले का मौसम : औरंगाबाद में सतायेगी भीषण गर्मी, लू और उमस से रहें सतर्क

Aurangabad News :औरंगाबाद जिले में शुक्रवार (3 जुलाई 2026) को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा

Aurangabad News : (सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले में शुक्रवार (3 जुलाई 2026) को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा. दिन में लू चलने की संभावना है. जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है. इसके कारण लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ सकता है. मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि दिन में तेज धूप रहेगी और लू चलने की संभावना है. ऐसे में लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि आर्द्रता का स्तर अधिक रहने से उमस भी महसूस होगी. हालांकि दिन के दौरान कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है.

मुख्य बिंदु

अधिकतम तापमान: 35 डिग्री सेंटीग्रेट

न्यूनतम तापमान: 28 डिग्री सेंटीग्रेट

मौसम: तेज धूप के बीच बारिश की संभावना

हवा की रफ्तार: 11 किमी प्रति घंटा

आर्द्रता: 70 से 80 प्रतिशत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >