Aurangabad News: 518 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 5 हजार लीटर देसी शराब नष्ट

Aurangabad News: औरंगाबाद पुलिस ने एक कार से करीब 518 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। एक तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार किया है। जिले में तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Aurangabad News: औरंगाबाद के ढ़िबरा पुलिस ने बड़वासोई स्कूल के पास से एक कार से करीब 518 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने शराब तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान ढिबरा थाना क्षेत्र के वारान्डा गांव के अवधेश मिस्त्री के बेटे जयप्रकाश कुमार के रूप में है। इसके अलावा मदनपुर थाना की पुलिस ने रानीडीह गांव से 60 लीटर देसी महुआ शराब को जब्त किया है। 5000 लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया है। रफीगंज के भादवा से 22 लीटर, फेसर से 2 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। 

एसपी का बयान

औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि औरंगाबाद पुलिस जिले में शराब निर्माण, शराब की बिक्री, भंडारण और शराब तस्कर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 84 लीटर देसी महुआ, 518 लीटर 400 एमएल विदेशी शराब एक कार से बरामद किया गया है। एसपी ने आगे कहा कि लगातार जिले में शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी। जब्त शराब की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। 

5 लाख की हुई चोरी 

बीते दिन रफीगंज थाना क्षेत्र के भल्लू खैरा गांव में चोरों ने घर में घुसकर 80 हजार नकद व पांच लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान उड़ा लिये. घटना की भनक घर में रहे लोगों को नहीं लगी. वैसे जिन-जिन कमरों में परिवार के सदस्य सोये हुए थे उन कमरो के दरवाजे को चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था. वैसे चोरी की घटना देवनंदन यादव के पुत्र विकास कुमार के घर में हुई है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >