Aurangabad News : 15 एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट

Aurangabad News: नक्सल इलाके में फिर चला वन विभाग का डंडा, ड्रोन के माध्यम से चिन्हित कर की गयी कार्रवाई

मदनपुर. सोमवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बादम के जंगल में ड्रोन के माध्यम से चिह्नित कर 15 एकड़ में लगे अफीम की फसल को नष्ट कर दिया गया. यह कार्रवाई वन विभाग, उत्पाद विभाग और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गयी. अफीम की फसल रानीकोला, खोडिलवा वर, बंदर झूला, व नरचुआ में की गयी थी, जिसे नष्ट किया गया है. वनपाल रौनक कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई डीएफओ रुचि सिंह के निर्देशन पर उनके नेतृत्व में की गयी. उन्होंने बताया कि ड्रोन के माध्यम से दुधवा पानी और नोनवा डीह में अफीम की खेती को चिन्हित किया गया है. यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगा. अभियान में उनके अलावे वनरक्षी नंदू कुमार, सुभाष कुमार, सुमन कुमार, विमलेंद्र कुमार, सोनल कुमार, पंकज कुमार के अलावा उत्पाद विभाग और सीआरपीएफ की टीम शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar singh_pt

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >