Aurangabad News : रफीगंज में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां की मौत, बेटा घायल

Aurangabad News : रिश्तेदार के गृह प्रवेश में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

रफीगंज.

रफीगंज-गोह पथ में मखदुमपुर गोवर्धन बिगहा के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला सहित दो लोगों को रौंद दिया. इस घटना में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका 18 वर्षीय पुत्र घायल हो गया. मृतका की पहचान रफीगंज प्रखंड के औरवा गांव निवासी विनोद चंद्रवंशी की पत्नी नीलम कुमारी के रूप में हुई है. घायल पुत्र का नाम शुभम कुमार है. विगत सोमवार को मां-बेटा बाइक से गोह के जगदीशपुर गांव में फुफेरा भाई नीतीश कुमार के घर गृह प्रवेश में शामिल होने गये थे. मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे लौटने के दौरान मखदुमपुर गोवर्धन बिगहा के समीप पीछे से अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया. नीलम कुमारी की मौत हो गयी व पुत्र सुभम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क से गुजर रहे सुधीर कुमार व छोटु कुमार, पूर्व मुखिया शहजादा शाही, फहद शाही के साथ-साथ डायल 112 की पुलिस ने मां-बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. हालांकि तब तक देर हो चुकी थी. डॉ धंनजय कुमार ने नब्ज टटोलते ही नीलम कुमारी को मृत घोषित कर दिया व सुभम कुमार को रेफर कर दिया. इधर, जानकारी मिली कि मृतका के पति विनोद चंद्रवंशी लुधियाना में मजदूरी करते हैं. मृतका का एक पुत्र एवं एक पुत्री है. रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मां चंद्रावती देवी, पिता शिवशंकर चंद्रवंशी, बहन मीना देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसआइ कुशो कुमार, एएसआइ गोविंद मिश्रा, पीटीसी जेपी दूबे आदि पदाधिकारी सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >