औरंगाबाद में शांति समिति की बैठक में प्रशासन की अपील, शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं मुहर्रम

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर, सीओ और बीडीओ की मौजूदगी में अधिकारियों ने मुहर्रम जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने, निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने तथा डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए.

Aurangabad News (दाउदनगर से ओम प्रकाश की रिपोर्ट): जिले के दाउदनगर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, सीओ शैलेंद्र कुमार यादव एवं बीडीओ मो. जफर इमाम मुख्य रूप से मौजूद रहे, जबकि बैठक का संचालन अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने किया. बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और शांति के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की.

जुलूस के लिए लाइसेंस और निर्धारित मार्ग अनिवार्य

बैठक के दौरान अधिकारियों ने नियमों को लेकर सख्त निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुहर्रम जुलूस निकालने के लिए सभी कमेटियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा तथा जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा. इसके साथ ही लाइसेंस में अंकित समय का पालन करना भी सभी के लिए आवश्यक होगा. पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने सुरक्षा के लिहाज से कहा कि डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और किसी भी स्थिति में डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा. उन्होंने सभी कमेटियों से वोलंटियरों की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराने के लिए कहा, ताकि बेहतर समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.

संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेगा पुलिस बल

बीडीओ मो. जफर इमाम ने अपने संबोधन में कहा कि लाइसेंस में निर्धारित समय का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर मुकम्मल तैयारी की जा रही है, जिसके तहत संवेदनशील एवं चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में सघन गश्ती अभियान भी चलाया जाएगा.

बैठक में सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, पूर्व उप प्रमुख नंद शर्मा, भाजपा शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण प्रसाद तांती, हनुमान मंदिर कमेटी के पूजा व्यवस्थिपक प्रमुख पप्पू गुप्ता, प्रो. अटल बिहारी, हाफिज खुर्शीद आलम, सफदर हयात, चंदन कुमार, सुशील कुमार, सन्नी कुमार, सरयू सिंह, एहसान अहमद, जय गोविंद प्रसाद, सियाराम सिंह, कृष्णा केसरी, प्रशांत कुमार तांती, अरुण कुमार, आशुतोष पटेल और कनाप मुखिया वीरेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं मुहर्रम कमेटियों के खलीफा उपस्थित रहे.

Also Read: औरंगाबाद के मदनपुर में खरीफ महाअभियान का आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक तकनीक की जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >