Aurangabad News: एनएच-19 पर फिर भीषण सड़क हादसा, दो चालक गंभीर

Aurangabad News: पीपरडीह-आनंदपुरा मोड़ के पास ट्रक और कंक्रीट मिक्सचर मशीन की जोरदार टक्कर


Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पीपरडीह-आनंदपुरा मोड़ के समीप सोमवार की सुबह एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में दो भारी वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

राहगीरों ने दिखाई तत्परता

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक ट्रक और कंक्रीट मिक्सचर मशीन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक केबिन में फंस गए.आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों चालकों को बाहर निकाला तथा इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताई.गंभीर चोटों को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया. घायल चालकों की स्थिति गंभीर होने के कारण उनकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दुर्घटना जोन बना पीपरडीह-आनंदपुरा मोड़


स्थानीय लोगों ने बताया कि पीपरडीह-आनंदपुरा मोड़ लंबे समय से दुर्घटना जोन के रूप में चिन्हित है. यहां लगातार सड़क हादसे होते रहे हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है.कुछ माह पूर्व आनंदपुरा गांव के दो लोग तथा पीपरडीह गांव के एक युवक की इसी स्थान पर दुर्घटना में मौत हो गई थी.

उस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव और आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई थी.बाद में जिला प्रशासन द्वारा सड़क के कटिंग प्वाइंट को बंद कराया गया था. इसके बावजूद लापरवाही और तेज रफ्तार पर रोक नहीं लग पा रही है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस दुर्घटना जोन पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है.

Also Read: तीन राज्यों की कनेक्टिविटी पर संकट! औरंगाबाद के पुल में बड़ी दरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >