औरंगाबाद में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, भक्ति और संकीर्तन से गूंजेगा शहर

औरंगाबाद में आज भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी.

औरंगाबाद. अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) औरंगाबाद के तत्वावधान में शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. रथ यात्रा दोपहर 3 बजे बाईपास चौक (ओवरब्रिज के समीप) से शुरू होगी.

इन प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी यात्रा

आयोजकों के अनुसार रथ यात्रा बाईपास चौक से निकलकर सिंहा कॉलेज मोड़, धर्मशाला मोड़, रमेश चौक और फार्म मोड़ होते हुए रघुवीर नगर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी. पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं.

संकीर्तन और भजन-कीर्तन से भक्तिमय होगा माहौल

रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दिव्य दर्शन के साथ हरिनाम संकीर्तन, शंख, मृदंग, करताल और भजन-कीर्तन में शामिल होंगे. आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा.

इस्कॉन अध्यक्ष ने की शामिल होने की अपील

इस्कॉन औरंगाबाद के अध्यक्ष अमय अच्युत दास ने सभी शहरवासियों से रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का भी प्रतीक है. साथ ही अधिक से अधिक लोगों से इस आध्यात्मिक महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >