औरंगाबाद में पिछले 24 घंटे के दौरान 47.5 मिमी बारिश, कुटुंबा में सबसे अधिक 68.6 मिमी वर्षा

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले में पिछले 24 घंटों में जमकर बारिश हुई है. कुटुंबा प्रखंड में सबसे अधिक 68.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है.

Aurangabad News : जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न प्रखंडों में अच्छी बारिश हुई है. जिला आपदा विभाग की ओर से 30 अगस्त को जारी वास्तविक वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार कुटुंबा प्रखंड में सबसे अधिक 68.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. रविवार की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 47.5 मिमी वर्षा दर्ज की गयी, जो इस खरीफ मौसम में अब तक की सर्वाधिक बारिश बतायी जा रही है.

रफीगंज में 60, देव में 52.4 मिमी बारिश

जिले के अन्य प्रखंडों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गयी है. आंकड़ों के अनुसार देव में 52.4 मिमी, मदनपुर में 30.4 मिमी, ओबरा में 33.4 मिमी, औरंगाबाद सदर में 19.6 मिमी, बारुण में 17.0 मिमी, रफीगंज में 60.0 मिमी, नवीनगर में 22.6 मिमी, गोह में 11.4 मिमी, दाउदनगर में 5.4 मिमी तथा हसपुरा में 11.2 मिमी बारिश हुई है.

Also Read : बेगूसराय में एंबुलेंस कामगार यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा, दिवंगत चालक के आश्रित को मुआवजा और नौकरी की मांग

अगस्त में अब तक 346.6 मिमी बारिश

एसएसओ ब्रजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 30 अगस्त की सुबह तक जिले में इस महीने कुल 346.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. इससे पहले 29 अगस्त तक जिले में सामान्य से कम 315.6 मिमी बारिश हुई थी. पिछले दो दिनों से जिले के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर जारी रहने के कारण वर्षा की स्थिति में सुधार हुआ है.

दक्षिणी क्षेत्र की नदियों में बढ़ा जलप्रवाह

लगातार बारिश के कारण झारखंड से निकलने वाली बतरे, बटाने, रामरेखा और पनसहिया नदियों के जलप्रवाह ने भी रफ्तार पकड़ ली है. दक्षिणी क्षेत्र में बारिश जारी रहने से इन नदियों के जलस्तर और प्रवाह पर भी असर पड़ रहा है. प्रशासन की ओर से वर्षा और नदियों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Also Read : बेगूसराय के मल्हीपुर सिक्सलेन गोलंबर पर श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग, निकाला मशाल जुलूस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंबुज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >