औरंगाबाद : ओबरा देवी मंदिर में बच्चे के गले से कटा था सोने का लॉकेट, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Aurangabad Crime News : ओबरा देवी मंदिर से बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी का लॉकेट और बिक्री से मिले 2500 रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं.

Aurangabad Crime News : ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर से सोने का लॉकेट चोरी करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती (इवनिंग पेट्रोलिंग) के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि ओबरा देवी मंदिर परिसर से एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काट लिया गया है.

दोनों आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में त्वरित छानबीन शुरू की और घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान ओबरा निवासी अमित कुमार और दीपक कुमार के रूप में की गई है.

ज्वेलरी दुकान पर ₹2500 में बेच दिया था लॉकेट

पुलिस की कड़ी पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया. उन्होंने बताया कि मंदिर से चोरी किए गए सोने के लॉकेट को एक स्थानीय ज्वेलरी दुकान पर ₹2500 में बेच दिया गया है.

Aurangabad News : पुलिस ने की रिकवरी

इसके बाद दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए सोने के लॉकेट को सकुशल बरामद कर लिया.इसके साथ ही लॉकेट बेचने के बदले में प्राप्त किए गए ₹2500 नगद भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मंदिर न्यास समिति ने की सुरक्षा बढ़ाने और पुलिस निगरानी की अपील

इधर, ओबरा देवी मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा को लेकर विशेष अपील की है. समिति के सदस्यों ने कहा कि मंदिर परिसर से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने में स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग अति आवश्यक है. उन्होंने मांग की है कि मंदिर परिसर में नियमित रूप से पुलिस बल की निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि ऐसी चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे.

Also Read : औरंगाबाद : दाउदनगर से अमरनाथ यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का जत्था, विश्व शांति की करेंगे प्रार्थना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Brajesh divedi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >