औरंगाबाद नगर. औरंगाबाद शहर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के रामराजनगर इलाके का है, जहां बुधवार की रात एक जेवर व्यवसायी पर हमला कर बदमाशों ने नकद राशि और जेवरात लूट लिये. घायल व्यवसायी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, कर्मा रोड निवासी धीरेंद्र प्रसाद के पुत्र देवेंद्र प्रसाद शहर में ज्वेलरी का व्यवसाय करते हैं. बुधवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. जैसे ही वह रामराज नगर स्थित पुरानी बिजली ऑफिस के समीप पहुंचे, पहले से घात लगाये पांच से छह की संख्या में मौजूद बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा दी. इसके बाद अपराधियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने उनके पास मौजूद लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये नकद और हजारों रुपये मूल्य के जेवरात लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये घटना के दौरान व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गये और सड़क पर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल व्यवसायी के भाई अमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दी गयी है. उन्होंने कहा कि अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है. परिवार के लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटी गयी राशि व जेवरात बरामद करने की मांग की है. इधर, नगर थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. सफर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की.
Aurangabad breakung news : रामराजनगर में जेवर कारोबारी पर हमला, ढाई लाख नकद और जेवरात लूटकर बदमाश फरार

Aurangabad breakung news : रामराजनगर में जेवर कारोबारी पर हमला, ढाई लाख नकद और जेवरात लूटकर बदमाश फरार
Copied link
Aurangabad breaking news: घायल व्यवसायी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है