औरंगाबाद में किसान की बेटी निधि कुमारी ने पहले ही प्रयास में पास की BPSC परीक्षा, नौकरी छोड़ पूरा किया सपना

BPSC Success Story: औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड की किसान परिवार की बेटी निधि कुमारी ने पहले ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा पास कर मिसाल कायम की. निजी नौकरी छोड़ सिविल सेवा की तैयारी की और सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया.

BPSC Success Story: सीमित संसाधनों वाले किसान परिवार की बेटी निधि कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा के पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. नवीनगर प्रखंड के पांडेय करमा गांव की रहने वाली निधि की सफलता मेहनत, दृढ़ संकल्प और लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बन गई है.

निजी नौकरी छोड़ सिविल सेवा का सपना किया साकार

निधि कुमारी ने निजी क्षेत्र में करीब चार वर्षों तक सफल पेशेवर जीवन बिताया. इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का सपना पूरा करने के लिए नौकरी छोड़ दी और पूरी लगन से तैयारी शुरू की. पहले ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने अपनी मेहनत को सफलता में बदल दिया.

किसान परिवार से निकलकर रचा सफलता का इतिहास

निधि के पिता विनोद पांडेय किसान हैं, जबकि माता मंती देवी गृहिणी हैं. परिवार ने सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी. उनकी दोनों बड़ी बहनें बिहार पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि भाई वैज्ञानिक (Scientist) हैं.

पढ़ाई के साथ खेलों में भी रहीं अव्वल

निधि ने प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, बारुण से प्राप्त की. उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में 10 सीजीपीए हासिल किया. इसके बाद मगध सुपर-30 में अध्ययन किया और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की.

पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी उनकी विशेष रुचि रही. वॉलीबॉल और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में उन्होंने एसजीएफआई और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.

परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

बीपीएससी परीक्षा में सफलता के बाद परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. निधि के बाबा राजबली पांडेय जयहिंद तेंदुआ हाई स्कूल में शिक्षक थे. उनकी सफलता पर ब्रह्मर्षि विकास परिवार सहित पूरे इलाके के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >