Aurangabad News : रेड क्रॉस भवन में रविवार को बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. टी.के. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत सरहद पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई. कार्यक्रम का संचालन संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार (पूर्व सैनिक) ने किया.
सैनिक कल्याण केंद्र शुरू होने से पूर्व सैनिकों को मिलेगा लाभ
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. टी.के. सिंह ने कहा कि वर्षों से पूर्व सैनिकों की मांग पर सैनिक कल्याण केंद्र की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है. उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह औरंगाबाद में सैनिक कल्याण केंद्र का शुभारंभ होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र शुरू होने के बाद जिले के पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को विभिन्न सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी. इस उपलब्धि पर बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने प्रसन्नता जताते हुए इसे पूर्व सैनिकों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया.
नए सदस्य का किया गया स्वागत
बैठक के दौरान संघ के नए सदस्य ग्रुप कैप्टन जी.के. सिंह का स्वागत किया गया. इसके बाद उपस्थित पूर्व सैनिकों की समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया.
कई पूर्व सैनिक रहे मौजूद
बैठक में उपाध्यक्ष संजय कुमार, सचिव जे.पी. सिंह, आर.पी. सिंह, चुन्नू लाल गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, विश्वनाथ सिंह, दिलीप सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, नरेश सिंह, भारत सिंह, अक्षय कुमार, राजबली सिंह सहित संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे.
Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
