औरंगाबाद में भूमिहीन परिवारों को वासभूमि के लिए पटना जाने की जरूरत नहीं, अंचल कार्यालय में ही करें आवेदन

औरंगाबाद जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 'अभियान बसेरा' के तहत वासभूमि के लिए आवेदन करने हेतु भूमिहीन परिवारों को पटना जाने की जरूरत नहीं है. पात्र परिवार अपने संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं और बिचौलियों या भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहने की अपील की गई है.

Aurangabad News : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा जिले के पात्र भूमिहीन परिवारों को रहने के लिए वासभूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'अभियान बसेरा' का संचालन किया जा रहा है. इस अभियान के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को नियमानुसार वासभूमि उपलब्ध कराते हुए आधिकारिक रूप से बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र (पर्चा) प्रदान किया जाएगा.

इस अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के पात्र भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का लाभ प्राथमिकता के आधार पर प्रदान किया जा रहा है.

जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जो भी पात्र परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, वे अपने संबंधित अंचल कार्यालय में जाकर आसानी से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इसके लिए लाभार्थियों को पटना स्थित राज्य मुख्यालय जाने की कोई आवश्यकता नहीं है.

पटना मुख्यालय की यात्रा न करें, अंचल कार्यालय में करें संपर्क

जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी पात्र भूमिहीन परिवारों से यह विशेष अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से पटना राज्य मुख्यालय की यात्रा बिल्कुल न करें. अभियान बसेरा के तहत वासभूमि से संबंधित किसी भी प्रकार के आवेदन या जानकारी के लिए लोग सीधे अपने संबंधित अंचल कार्यालय से ही संपर्क करें.

प्रशासन ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा पात्र परिवारों को दिग्भ्रमित करके अथवा गलत जानकारी देकर जिलों से पटना राज्य मुख्यालय लाने का प्रयास किया जाता है, तो ऐसे असामाजिक तत्वों और संस्थाओं को तुरंत चिन्हित किया जाएगा तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : औरंगाबाद में 1 अक्टूबर से दूध का भाव 66 रुपये लीटर होगा, पशुपालक संघ ने लिया फैसला

जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अभियान बसेरा के तहत सभी पात्र भूमिहीन परिवारों तक इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ समय पर पहुंचे और कोई भी पात्र परिवार वासभूमि के अधिकार से वंचित न रहने पाए. इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी संबंधित अंचल कार्यालयों में सुचारू प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार सिन्हा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >