Aurangabad News : पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं नाबालिग के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को रोहतास जिले से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के तेलडिहा बिगहा निवासी सनीश कुमार उर्फ अनीश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है.
अगस्त में दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी
थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अगस्त महीने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि उसकी नाबालिग बच्ची का अपहरण कर लिया गया है. मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था. अनुसंधान के दौरान पुलिस को आरोपित के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली.
Also Read : बेगूसराय में गलत खान-पान से बढ़ रहे हृदय रोगी, बच्चों को फास्ट फूड से बचने की सलाह
गुप्त सूचना पर रोहतास में हुई गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नामजद आरोपित रोहतास जिले में रह रहा है. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया.
नाबालिग को 164 के बयान के लिए भेजा गया
पुलिस ने नाबालिग लड़की को न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया है. वहीं, नामजद आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं अपहरण के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
Also Read : बेगूसराय में महिला को गोली मारने का खुला राज, ‘अज्ञात बदमाश’ की कहानी में बड़ा ट्विस्ट; एक आरोपी गिरफ्तार
