सूर्य कुंड तालाब छठ घाट पर हुई गंगा आरती

वाराणसी से आचार्य हुए शामिल

देव. पौराणिक सूर्य नगरी देव स्थित सूर्य कुंड तालाब छठ घाट पर श्री सूर्य नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार की संध्या श्री सूर्य महाआरती सह गंगा आरती का आयोजन किया गया. इस दौरान वाराणसी से आचार्य द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भव्य आरती कराया गया. इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विकास कुमार, नगर अध्यक्ष पिंटू कुमार साहिल, उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, मुखिया धीरेंद्र कुमार रंजन स्वास्थ्य प्रबंधक डाॅ विकास रंजन समिति अध्यक्ष मनीष पाठक, सचिव दीपक कुमार सिंह, सदस्य अनूप गुप्ता, आलोक कुमार सिंह, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >