शौच करने बधार में गये किशोर की बिजली करेंट से मौत

मदनपुर के रसलपुर गांव के बधार में टूट कर गिरा था बिजली का तार

मदनपुर के रसलपुर गांव के बधार में टूट कर गिरा था बिजली का तार औरंगाबाद ग्रामीण. मदनपुर प्रखंड के रसलपुर गांव में बिजली के करेंट की चपेट में आने से 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृत किशोर की पहचान रसुलपुर के ही रंजय राम के पुत्र बजरंगी कुमार के रूप में हुई है. घटना गुरुवार की दोपहर की है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि बजरंगी घर का इकलौता था. बिजली करेंट की चपेट में आने से घर का चिराग बुझ गया. गुरुवार की दोपहर वह घर से पूरब दिशा की ओर आधे किलोमीटर दूर बधार तरफ की शौच करने गया था. बधार में पहले से ही बिजली का तार टूटकर गिरा था. जिसे वह नहीं देखा. तार के संपर्क में आते ही वह अचेत हो गया और उसकी मौत हो गयी. काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने बधार की तरफ निकले. परिजनों ने देखा कि वह मूर्छित पड़ा है. परिजन किसी तरह बजरंगी को बिजली के तार से छुड़ाकर सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल कर्मियों ने ही घटना की सूचना नगर थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत पोस्टमार्टम करायी. इस घटना के बाद से मृतक की मां अनिता देवी सहित अन्य परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है. सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि बजरंगी के पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते है. वह पांचवीं कक्षा का छात्र था और गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करता था. मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिजली करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत की सूचना नहीं है. परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >