महाअष्टमी पर पूजा को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुप्पी : प्रखंड में स्थापित मां दूर्गापूजा पंडालों में महाअष्टमी के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मां की भक्ति में हर कोई लीन हो गया है. प्रखण्ड जमला , बरहरवा बाजार, मनियारी, ढ़ेंग, गम्हरिया कॉलोनी, रामनगरा, ससौला, मोतीपुर, अख्ता बाजार, अख्ता वाजपेयी टोला, मरपाईश्वरदास, नरकटिया, नरहा, मसाही, कोठियाराय, बराहीचिंतामन, गोपालपुर, घरवारा […]

सुप्पी : प्रखंड में स्थापित मां दूर्गापूजा पंडालों में महाअष्टमी के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मां की भक्ति में हर कोई लीन हो गया है. प्रखण्ड जमला , बरहरवा बाजार, मनियारी, ढ़ेंग, गम्हरिया कॉलोनी, रामनगरा, ससौला, मोतीपुर, अख्ता बाजार, अख्ता वाजपेयी टोला, मरपाईश्वरदास, नरकटिया, नरहा, मसाही, कोठियाराय, बराहीचिंतामन, गोपालपुर, घरवारा व मोहनीमंडल समेत 22 जगहों पर मां का दरबार सजा कर उसमें स्थापित मां की प्रतिमा का पूजा-अर्चना की जा रही है. जगह-जगह लगे मेले में बच्चों व महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.

सद्भाव के साथ मनायें दशहरा व मुहर्रम : सीतामढ़ी. राजद के वरीय नेता आजम हुसैन अनवर ने जिले के दोनों समुदाय के लोगों से पवित्र दुर्गापूजा व मोहर्रम पर्व को शांति व सद्भाव पूर्वक मनाने की अपील की है. उन्होंने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर कहा है कि अनेकता में एकता ही हिंदुस्तान की पहचान है. उन्होंने दोनों ही त्योहारों को शांति व सौहार्द पूर्वक संपन्न कराने के लिए एक-दूसरे समुदाय के लोगों का तहेदिल से कंधा से कंधा मिला कर सहयोग करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >