दाउदनगर. प्रखंड के कनाप स्थित सूर्य मंदिर परिसर में ज्ञान पथ इंटरनेशनल डेवलपमेंट वेलफेयर फाउंडेशन आदर्श कला संगीत द्वारा आयोजित श्री दुर्गा माता प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में देर रात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुंचे. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान देशभर में होने चाहिए. ऐसे पवित्र आयोजनों में भाग लेकर समाज को जागरूक करना चाहिए और लोगों को सत्कर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बक्सर में संत समागम का आयोजन हुआ था, जिसमें संतों के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रमों ने अंतरात्मा को शुद्ध करने के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे स्वयं देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे धार्मिक आयोजनों में भाग लेते रहते हैं. उन्होंने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक का कुछ विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा विरोध किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि देश की महिलाएं अपने इस अपमान का बदला वोट के माध्यम से जरूर लेंगी. बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संतोष कुमार द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से किया गया है. वृंदावन से आये कथावाचक आचार्य धर्मेंद्र त्रिपाठी, अयोध्या से आए दीपक शास्त्री सहित कई विद्वानों के प्रवचन से श्रद्धालु लाभान्वित हो रहे है. इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कौशल शर्मा, विकास शर्मा, सूर्य मंदिर के मुख्य पुजारी नथुनी शर्मा, सोनल शर्मा, संजय शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे. इससे पहले पटना से कनाप आने के क्रम में ठाकुर बिगहा और अरई में पूर्व केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया. मौके पर भाजपा के शमशेरनगर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, अमरेंद्र शर्मा, निर्भय तिवारी, बैजनाथ शर्मा, सुधीर कुमार, रीतेश कुमार, धनंजय शर्मा, नागेंद्र शर्मा, रूपेश तिवारी, बटेश्वर शर्मा, अनुरोध शर्मा, रंजीत शर्मा, राजू राजवंशी आदि लोग मौजूद थे़
Aurangabad News : समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते है धार्मिक आयोजन : चौबे
Aurangabad News: कनाप सूर्य मंदिर परिसर में दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
