औरंगाबाद नगर : एसपी सत्यप्रकाश के निर्देश पर शराब बिक्री व सेवन करने वालों के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में माली थाना की पुलिस में शिवेश राम को 120 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही टेंपू को जब्त कर लिया गया.
वहीं नवीनगर थाना की पुलिस ने धनंजय सिंह को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इसके अलावा जम्होर पुलिस ने मारपीट के आरोप में मनोज पासवान निवासी धनगाई को जेल भेजा है
.
गोह थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में गनौरी यादव, बनवारी यादव निवासी नियामतपुर को गिरफ्तार किया. हसपुरा पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में नहल यादव निवासी बरौली चक एवं नगर थाना की पुलिस ने चाकू से हमला करने के आरोप में संयोग राम निवासी जगदेव नगर को गिरफ्तार किया़ इसके अलावा 54 वाहनों को जब्त किया गया है.
