भाकपा माले ने बड़कागांव गोलीकांड की निंदा की

गिद्दी(हजारीबाग) : भाकपा माले मांडू व डाड़ी प्रखंड के कार्यक्रताओं की संयुक्त बैठक जोबला गांव में हुई. अध्यक्षता लाली बेदिया, सोहराय मांझी, अशोक गुप्ता ने की. बैठक में बड़कागांव गोलीकांड की निंदा की गयी. बताया गया कि इस घटना के विरोध में पांच अक्तूबर को राज्य स्तरीय न्याय मार्च सह जेल भरो अभियान का आयोजन […]

गिद्दी(हजारीबाग) : भाकपा माले मांडू व डाड़ी प्रखंड के कार्यक्रताओं की संयुक्त बैठक जोबला गांव में हुई. अध्यक्षता लाली बेदिया, सोहराय मांझी, अशोक गुप्ता ने की. बैठक में बड़कागांव गोलीकांड की निंदा की गयी. बताया गया कि इस घटना के विरोध में पांच अक्तूबर को राज्य स्तरीय न्याय मार्च सह जेल भरो अभियान का आयोजन किया गया है़ बैठक में इसे सफल बनाने का निर्णय लिया गया.
हजारीबाग व रामगढ़ जिले के न्याय मार्च कार्यक्रम में मांडू व डाड़ी प्रखंड से भाकपा माले कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गयी. तोपा व पिंडरा लोकल सेल के मुद्दे पर चर्चा की गयी. पिंडरा लोकल सेल चालू कराने को लेकर तोपा सामुदायिक भवन में भाकपा माले कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया.
सम्मेलन में आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जायेगी. बैठक में पच्चु राणा, मदन राम, दशइ बासके, मानकी टुडू, मनेंद्र हेम्ब्रम, रामप्रवेश गोप, रस्का हेम्ब्रम, प्रयाग बेदिया, बुधनी देवी, बहादुर टुडू, चेतलाल मुर्मू, सीताराम महतो, बबलु भुईयां, रामदेव राम, एतो बासके, जयनंदन गोप, लाका बेदिया, रामवृक्ष बेदिया, अशोक गुप्ता व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >