ट्रैफिक संभालने उतरी महिला पुलिस

औरंगाबाद नगर : पिछले कई दिनों से शहर की सड़कों पर लग रहे भयंकर जाम से शायद अब निजात मिल सकती है. इस क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश के निर्देश पर शहर के सड़कों पर जाम से निजात दिलाने के लिए दर्जनों महिला पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, ताकि शहर के […]

औरंगाबाद नगर : पिछले कई दिनों से शहर की सड़कों पर लग रहे भयंकर जाम से शायद अब निजात मिल सकती है. इस क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश के निर्देश पर शहर के सड़कों पर जाम से निजात दिलाने के लिए दर्जनों महिला पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, ताकि शहर के रमेश चौक से लेकर धर्मशाला मोड़ तक लग रहे जाम की समस्या से निजात मिल सके. इस क्रम में जगह-जगह पर महिला पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात दिखीं. इसका नेतृत्व नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन कर रहे थे, जो लगातार महिला पुलिस के कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे थे. इसका परिणाम यह रहा कि मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक शहर की सड़कों पर जाम नहीं रहा, जिसके कारण लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई.
रमेश चौक की हालत यह रही कि जहां हर रोज लोग ऑटो व बाइक सड़क पर खड़ी कर मौज-मस्ती करते थे. मंगलवार को ऐसे लोगों को पुलिस ने जम कर सबक सिखाया. कई वाहनों की हवा खोल दी गयी. सड़कों पर वाहन चला रहे कम उम्र के चालकों को नगर थानाध्यक्ष ने जम कर फटकार लगायी व वाहन को जब्त कर थाने लाया गया. इसके अलावे पूरे जिले में वाहन चेकिंग चला कर कुल 90 वाहनों को जब्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >