अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन कटा, शोकॉज
औरंगाबाद नगर : रविवार को पूरे जिले में धूमधाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी. इस दौरान डीएम कंवल तनुज ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय पहुंचे, जहां राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. डीएम के अलावे वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार मुकुल, प्रमोद पांडेय, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी अशोक कुमार दास, […]
औरंगाबाद नगर : रविवार को पूरे जिले में धूमधाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी. इस दौरान डीएम कंवल तनुज ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय पहुंचे, जहां राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. डीएम के अलावे वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार मुकुल, प्रमोद पांडेय, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी अशोक कुमार दास, एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद , भूमि उप समाहर्ता अजय कुमार, एसडीपीओ पीएन साहू,
नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. इस दौरान डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य अहिंसा के पुजारी थे. आज उनके बताये गये पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है. जब डीएम ने पुष्पांजलि अर्पित कर राजेंद्र पार्क में निरीक्षण करने पहुंचे तो, नगर पार्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को जिला उद्यान पदाधिकारी के बारे में पूछा की वे कहां हैं.
इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने उनसे संपर्क किया तो, उन्होंने एक कार्यक्रम में रहने की जानकारी दी. इस पर डीएम ने प्रभारी गोपनीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि गांधी जयंती में सभी पदाधिकारियों को शामिल होना था, लेकिन कई पदाधिकारी गायब हैं. वैसे पदाधिकारियों को चिह्नित करते हुए एक दिन का वेतन कटौती करते हुए शोकाॅज पूछने का निर्देश दिया. डीएम ने यह भी इस तरह की गलती किसी सूरत में बरदाश्त नहीं की जायेगी.