प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

औरंगाबाद शहर : सदर अस्पताल औरंगाबाद में रविवार की अहले सुबह प्रसव के दौरान शीला देवी नामक महिला की मौत हो गयी. मृतका खखड़ा गांव के उमेश प्रजापति की पत्नी थी. मौत के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल के प्रसव वार्ड में कार्यरत कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया. मृतका के भाई चंद्रदीप प्रजापति […]

औरंगाबाद शहर : सदर अस्पताल औरंगाबाद में रविवार की अहले सुबह प्रसव के दौरान शीला देवी नामक महिला की मौत हो गयी. मृतका खखड़ा गांव के उमेश प्रजापति की पत्नी थी. मौत के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल के प्रसव वार्ड में कार्यरत कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया.

मृतका के भाई चंद्रदीप प्रजापति ने बताया कि रात दो बजे के करीब प्रसव पीड़ा से ग्रसित होने के बाद शीला को सदर अस्पताल लाये थे, उस वक्त वह पूरी तरह ठीक थी, लेकिन फिर कैसे उसकी मौत हुई, यह बताया भी नहीं गया. अगर शीला की स्थिति संभलने वाली नहीं थी, तो बताया क्यों नहीं गया. इधर, अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मियों ने बताया कि परिजनों का आरोप गलत है. महिला चिकित्सक डाॅ लालसा कुमारी ने बताया कि महिला को आठवां प्रसव होना था. उसे एकलेम्सिया की बीमारी थी. पहले भी उसका इलाज किया गया था. बताते चलें कि सदर अस्पताल में इस तरह के मामले पूर्व में भी आये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >