बेटियों के योगदान के बगैर राष्ट्र का विकास संभव नहीं

मध्य विद्यालय महावर में बेटी बचाओ अिभयान के तहत कार्यक्रम आयोजित दाउदनगर (अनुमंडल) : दाउदनगर प्रखंड के महावर पंचायत मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय महावर में प्रभात खबर द्वारा आयोजित बेटी बचाओ अभियान का उद्घाटन करते हुए महावर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि बेटी के अंदर हीनता की भावना नहीं भरें. बेटियां […]

मध्य विद्यालय महावर में बेटी बचाओ अिभयान के तहत कार्यक्रम आयोजित
दाउदनगर (अनुमंडल) : दाउदनगर प्रखंड के महावर पंचायत मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय महावर में प्रभात खबर द्वारा आयोजित बेटी बचाओ अभियान का उद्घाटन करते हुए महावर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि बेटी के अंदर हीनता की भावना नहीं भरें. बेटियां देश को विकास के पथ पर आगे ले जा रही हैं. बेटा-बेटी में भिन्नता लाने का प्रयास न करें. जितना समय बेटे को देते हैं, उतना ही समय बेटियों को दें. साक्षर भारत मिशन के प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डाॅ संजय कुमार सिंह ने कहा कि अपने मन में यह भावना डाल लें कि अपने बेटे का दहेज नहीं लेना है.
बेटियां घर चलाने का हुनर जानती हैं. जो घर चलाता है, वही समाज को बेहतर तरीके से चला सकता है. आज सीमा की सुरक्षा बेटियां भी कर रही हैं. समाज की मांग है कि बेटियां आगे बढ़ें. राष्ट्र को विकसित बनाने में योगदान दें. मध्य विद्यालय महावर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज आनुपातिक तौर पर लड़कों की संख्या बढ़ रही है और लड़कियों की संख्या घट रही है.
हालांकि, इसके विपरित महावर पंचायत में किये गये सर्वे के अनुसार इस पंचायत में लड़कियों की संख्या अधिक है. उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. जब बेटी जन्म लेकर मां शब्द बोलती है, तो कितना प्यारा लगता है. उन्होंने बेटी को आगे बढ़ाने की अपील की. शिक्षक संजय सिंह ने कहा कि बेटी को शिक्षित बना कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दें. शिक्षाविद रघुवंश प्रसाद ने कहा कि सृष्टि के संचालन में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका है. बेटियां समाज का उत्थान करती है. वार्ड सदस्य जिरमनियां देवी ने कहा कि बेटी को धरती पर आने दें. वार्ड सदस्य ललिता देवी ने कहा कि बेटा-बेटी को एक समान देखें. बेटी को पढ़ायें. वार्ड सदस्य सरस्वती देवी, मंजू देवी, चंद्रावती देवी ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. बेटियों को पढ़ाना जरूरी है. प्रेरक ममता देवी ने कहा कि बेटी ईश्वर का वरदान है.
धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक संतोष कुमार एवं वरीय प्रेरक कमलेश सिंह ने किया. विद्यालय की छात्रा प्रियंका कुमारी, पूजा, शोभा, रीमा, अनामिका, सीमा, आमना खातुन द्वारा बेटी पर आधारित गीत व कविता की प्रस्तुति की गयी. कार्यक्रम की देखरेख प्रभात खबर के स्थानीय प्रतिनिधि ने की. इस मौके पर लक्ष्य कोचिंग सेंटर के निदेशक ओमप्रकाश कुमार, टोला सेवक ओमप्रकाश चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >