संकटमोचन मंदिर के समीप ढलाई कर पाट दी जायेगी नाली

महुआ शहीद मुहल्ले की नाली का विवाद सुलझा संकट मोचन मानस मंदिर के सभागार में हुई दोनों पक्षों की बैठक औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर के वार्ड नंबर 29 के अंतर्गत आने वाले महुआ शहीद मुहल्ला का नाली विवाद सुलझ गया है. बुधवार को इस विवाद को समाप्त करने के लिये नगर परिषद के मुख्य […]

महुआ शहीद मुहल्ले की नाली का विवाद सुलझा
संकट मोचन मानस मंदिर के सभागार में हुई दोनों पक्षों की बैठक
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर के वार्ड नंबर 29 के अंतर्गत आने वाले महुआ शहीद मुहल्ला का नाली विवाद सुलझ गया है. बुधवार को इस विवाद को समाप्त करने के लिये नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शिव गुप्ता, कोर कमेटी सदस्य सतीश सिंह की उपस्थिति में एक बैठक संकट मोचन मानस मंदिर के सभागार में की गयी.
इसमें महुआ शहीद मुहल्ले के शंभू मेहता, झब्बू मेहता, वर्तमान वार्ड पार्षद जितेंद्र पासवान, पूर्व वार्ड पार्षद ओमप्रकाश सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए. महुआ शहीद मुहल्लावासियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पिछले एक साल से नाली निर्माण का विवाद है, जिससे इस मुहल्ले में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
मुहल्लावासियों का यह भी कहना था कि इस नाली का निर्माण संकट मोचन मानस मंदिर के पूरब व उत्तर में रहनेवाले कुछ लोगों के घर से पानी का निकासी करने के लिये किया जा रहा है. लेकिन, नगर थाना के समीप से नाली निकाल कर इसमें जोडं दिया गया, जो विवाद का कारण बना.
इधर, एक पक्ष का यह कहना था कि नगर पर्षद द्वारा जो नाली का निर्माण कराया जा रहा है, इसे सड़क के किनारे से नहीं लाकर संकट मोचन मानस मंदिर के प्रांगण से होकर लाया जा रहा है और गणपति मंदिर के प्रांगण होते हुए नाला तक ले जाना है, इससे दोनों धर्मस्थल प्रभावित होंगे.
क्योंकि, नगर पर्षद द्वारा नाली का निर्माण तो करा दिया जाता है, लेकिन इसकी देखरेख भी सही ढंग से नहीं हो पाती है. इस स्थिति में दोनों धर्मस्थलों के प्रागंण में नाली का गंदा पानी जमा हो सकता है.
संकटमोचन मानस मंदिर के प्रागंण में होगी ढलाई : दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पार्षद प्रतिनिधि शिव गुप्ता, कोर कमेटी सदस्य सतीश कुमार सिंह ने निर्णय लिया कि संकट मोचन मानस मंदिर प्रांगण से होकर जो गुजरी नाली पर रखा सीमेंट की पटिया हटा दी जायेगी और उसे सीमेंटेड ढलाई की जायेगी. ताकि, नाली का गंदा पानी मंदिर प्रांगण को दूषित नहीं कर सके.
महुआ शहीद मुहल्ला का केवल निकलेगा नाली से पानी : बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि इस नाली का निर्माण महुआ शहीद मुहल्ले के पानी की निकासी के लिये किया जा रहा था, लेकिन बाद में इसे नगर थाना तक नाली निकाल कर जोड़ दिया गया, जो न्याय संगत नहीं है. अब केवल मुहआ शहीद मुहल्ले का पानी ही इस नाली से निकाला जायेगा. वार्ड पार्षद जितेंद्र पासवान ने बताया कि पूरब से जो नाली निकली है, उसका पानी इसमें नहीं आयेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >