डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने लगाया जनता दरबार औरंगाबाद (नगर) : गुरुवार को जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने जनता दरबार लगा कर कुल 140 मामलों की सुनवाई की. इस दौरान जनता दरबार में कुटुंबा प्रखंड के कुसमा बसडीहा गांव से बजेंद्र कुमार सिन्हा ने जमीनी विवाद से संबंधित शिकायत की. इस संबंध में उसने जिलाधिकारी को बताया […]

जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने लगाया जनता दरबार

औरंगाबाद (नगर) : गुरुवार को जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने जनता दरबार लगा कर कुल 140 मामलों की सुनवाई की. इस दौरान जनता दरबार में कुटुंबा प्रखंड के कुसमा बसडीहा गांव से बजेंद्र कुमार सिन्हा ने जमीनी विवाद से संबंधित शिकायत की.

इस संबंध में उसने जिलाधिकारी को बताया कि मेरे जमीन पर मनसारा गांव निवासी रामचंद्र चौहान ने कब्जा कर लिया है.

इस मामले में उच्च न्यायालय से मेरे पक्ष में फैसला आया है. बावजूद इसके अंचलाधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुटुंबा अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा.

ओबरा से पहुंचे सदानंद मेहता ने अर्जी लगायी कि मेरे जमीन पर ओबरा मुखिया कांति देवी द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है,जबकि सब जज प्रथम के न्यायालय से मेरे पक्ष में फैसला आया है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही. विधान पार्षद प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह ने शिकायत पत्र देते हुए बताया किसाक्षर भारत मिशन के तहत कुटुंबा प्रखंड के संडा पंचायत में कविता सिंह को गलत ढंग से प्रेरक के पद पर नियुक्त किया गया है.

दाउदनगर प्रखंड के रेपुरा गांव से पहुंचे राजेश्वर राम ने कन्या विवाह योजना की राशि वितरण में गड़बड़ी करने की शिकायत की. ओबरा प्रखंड के कझवा गांव से पहुंचे महाराणा प्रताप सिंह ने कहा कि उब पंचायत में मनरेगा योजना में करोड़ों रुपये का घपला हुआ है.

दाउदनगर की पुरानी शहर से पहुंची सरिता देवी ने शिकायत बताया कि मेरे पति महेंद्र साव शराब पीकर जमीन की बिक्री कर रहे हैं. इस पर रोक लगायी जाये. देव प्रखंड के कठवर गांव से पहुंची बबीता देवी ने केंद्र संख्या 161 आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका के चयन में अनियमितता बरतने से संबंधित शिकायत की. डीएम ने कहा कि इन सभी मामलों की जांचपड़ताल कर कार्रवाई करने की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >