भूमि विवाद में मारपीट, पांच जख्मी

औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के पोखरा मुहल्ला में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल बसंती देवी, महादेव कुमार, संतोष कुमार, मुन्नी कुमारी व अरविंद प्रजापति को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. इस मामले में पहले पक्ष से […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के पोखरा मुहल्ला में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल बसंती देवी, महादेव कुमार, संतोष कुमार, मुन्नी कुमारी अरविंद प्रजापति को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया.

इस मामले में पहले पक्ष से बसंती देवी, संतोष कुमार दूसरे पक्ष से अरविंद प्रजापति को गहरी चोट लगी है. यह घटना गुरुवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों का व्यवसाय चाक से मिट्टी से बरतन बनाने का है. पहले से ही अरविंद कुमार संतोष कुमार के परिजनों के बीच भूमि विवाद को लेकर संघर्ष होते आया है. पहले का मामला अभी कोर्ट में है.

इसी बीच गुरुवार की सुबह भी दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये. घायलों को देखने लग रहा है कि दोनों पक्षों ने धारदार हथियार का इस्तेमाल किया है. घायलों ने नगर थाना पुलिस के समक्ष दिये फर्द बयान में जिक्र भी किया है. फिलहाल दोनों पक्षों के लोग अलगअलग प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को अपना बयान दे चुके हैं. इस संबंधमें नगर थानाध्यक्ष रामनरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >