सड़क हादसे में औरंगाबाद के एक ही गांव के तीन लोगों की मौत

औरंगाबाद: जिले में दिल दहला देनेवाली घटना घटी है. एक सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. सभी मृतक गया जिले के आती थाना अंतर्गत पालाकी गांव के रहनेवाले थे. पता चला कि एक बाइक पर सवार होकर दीपेंद्र कुमार, सुदीप कुमार, अमित कुमार रफीगंज के रास्ते […]

औरंगाबाद: जिले में दिल दहला देनेवाली घटना घटी है. एक सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. सभी मृतक गया जिले के आती थाना अंतर्गत पालाकी गांव के रहनेवाले थे. पता चला कि एक बाइक पर सवार होकर दीपेंद्र कुमार, सुदीप कुमार, अमित कुमार रफीगंज के रास्ते मंगलवार की देर शाम अपने गांव जा रहे थे. जैसे ही रफीगंज थाना क्षेत्र के चरवाहा विद्यालय के पहुंचे कि गोह की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी. इससे बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को घायल समझ कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज ले आयी. यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी. सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन रफीगंज पहुंचे और अस्पताल में दहाड़ मार कर रोने-चिल्लाने लगे. वहीं, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >